तोप कविता का भावार्थ, व्याख्या, पद्यांश mcq क्लास 10 स्पर्श

इस पोस्ट में हमलोग तोप कविता का भावार्थ व व्याख्या साथ ही साथ इसके पद्यानशों के बहुविकल्पीय प्रश्न या mcq को साल्व करेंगे| 

तोप कविता का भावार्थ व व्याख्या क्लास 10 स्पर्श / explain of top kavita 

कंपनी बाग के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप
इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले
कंपनी बाग की तरह
सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
साल में चमकाई जाती है दो बार। कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में

 तोप कविता का भावार्थ व व्याख्या- कंपनी बाग के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही एक तोप रखी गई। यह तोप 1857 के स्वतंत्रता-संग्राम में काम आई थी। इस तोप की बड़ी देखभाल की जाती है। कंपनी बाग की भी देखभाल की जाती है। इन्हें अपने पुरखों द्वारा मिली हुई धरोहर के रूप में सजाया-सँवारा जाता है। इस तोप को एक साल में दो बार चमकाया जाता है। हर रोज सुबह और शाम के समय बहुत से सैलानी कंपनी बाग में घूमने के लिए आते हैं। तब यह तोप उन सबको बताती है कि 1857 के स्वतंत्रता-संग्राम में मैंने जबरदस्त कार्य किया था। मैंने अच्छे-अच्छे शूरवीरों के चिथड़े-चिथड़े उड़ा दिए थे।

तोप कविता के बहुविकल्पीय प्रश्न mcq क्लास 10 स्पर्श 

1. कंपनी बाग में तोप क्यों रखी गई है?
(क) सजावट के लिए
(ख) अंग्रेज़ों की याद दिलाने के लिए
(ग) 1857 के संग्राम की याद दिलाने के लिए
(घ) रख-रखाव के लिए।

2. 1857 की तोप का क्या आशय है-
(क) यह तोप 1857 रुपये में बनी थी
(ख) यह 1857 लोगों पर चली थी।
(ग) यह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में काम आई थी।
(घ) इससे 1857 लोग मरे थे।

3. 1857 की तोप को साल में दो बार चमकाया क्यों जाता
(क) इस तोप को युद्ध के लिए सदा तैयार रखा जाता है
(ख) इस तोप को प्रदर्शन के लिए सदा तैयार रखा जाता है।
(ग) इस तोप को सजावट के लिए सदा तैयार रखा जाता है।
(घ) लोग इसे देखना पसंद करते हैं।

4. 1857 की तोप लोगों को क्या बताती है?
(क) वह बहुत भीषण थी।
(ख) उसने अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए थे।
(ग) उसने क्रांतिकारियों को भून डाला था।
(घ) उसने भयंकर गोले दागे थे।

5. ‘अच्छे-अच्छे सूरमाओं से धज्जे’ से कवि का क्या आशय है?
(क) अच्छे-अच्छे वीरों की यशगाथा
(ख) महान शूरवीरों के चिथड़े
(ग) अच्छे-अच्छे वीरों के झंडे
(घ) महान शूरवीरों के वस्त्र ।

उत्तर- 1. (ग) 2. (ग) 3. (ख) 4. (घ) 5. (ख)

अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप
कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
खास कर गौरैयें
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद ।

तोप कविता का भावार्थ व व्याख्या– कवि कहता है कि पहले यह तोप कितनी भी जबरदस्त और विनाशकारी क्यों न रही हो, किंतु फिलहाल यह खिलौने की तरह काम आती है। इस पर बैठकर छोटे-छोटे बच्चे घुड़सवारी का आनंद लेते हैंजब बच्चे न हों तो अकसर चिड़ियाँ इस पर बैठकर गपशप करती हैं। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि कुछ पक्षी शरारत करते हुए इस तोप के मुँह में ही घुस जाते हैं। खास कर गौरैयों को इससे बिल्कुल डर नहीं लगता। ये चिड़ियाँ, ये गौरैयें और शरारती बच्चे खेलकूद कर मानो यह बताते हैं कि चाहे तोप कितनी भी बड़ी क्यों न हो, किंतु एक-न-एक दिन उसका मुँह बंद हो जाता है। किसी समस्या का हल तोप के पास, विनाश के पास या विध्वंस के पास नहीं है।

तोप कविता के पद्यानश का mcq 

1. यहाँ किस तोप की चर्चा है?
(क) 1857 की भयंकर तोप की
(ख) खिलौना-तोप की
(ग) तोप के चित्र की
(घ) अंग्रेज़ों की तोप की।

2. बच्चे तोप के साथ कैसा व्यवहार करते हैं?
(क) वे उसे श्रद्धा से प्रणाम करते हैं
(ख) वे उसे चलाकर देखते हैं
(ग) वे उसे छूकर देखते हैं
(घ) वे उस पर घुड़सवारी का मज़ा लेते हैं।

3. चिड़ियाँ तोप पर गपशप करती हैं-इसके माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
(क) आज यह तोप शांति की प्रतीक है।
(ख) आज यह तोप शांत है।
(ग) आज यह तोप भाईचारा बढ़ाती है।
(घ) आज लोग इसके बारे में गप्पे हाँकते हैं।

4. गौरैये तोप के भीतर क्यों घुस जाते हैं?
(क) गोले का आकार देखने के लिए
(ख) खेल समझकर
(ग) गोलों से बचने के लिए
(घ) लोगों से बचने के लिए।

5. तोप पर पक्षियों का चहचहाना क्या सिद्ध करता है?
(क) युद्ध की ज्वाला कभी तो शांत होती ही है।
(ख) युद्ध नहीं करना चाहिए।
(ग) युद्ध के लिए सदा तैयार रहना चाहिए।
(घ) पक्षी और बच्चे युद्ध से बेखौफ रहते हैं

उत्तर- 1. (क) 2. (घ) 3. (ख) 4. (ख) 5. (क)

Related Posts

error: Content is protected !!