कारतूस पाठ के अन्य या अतिरिक्त प्रश्न उत्तर extra questions

कारतूस पाठ के अन्य या अतिरिक्त महत्त्वपूर्ण प्रश्न / extra questions 

प्रश्न-1 ‘कारतूस’ नामक एकांकी का उद्देश्य या प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- ‘कारतूस’ नामक एकांकी का उद्देश्य है- भारत को अंग्रेजी राज से मुक्ति दिलाने में तत्कालीन नवाबों के योगदान पर प्रकाश डालना है। लेखक बताना चाहता है कि 1799 के आसपास कंपनी सरकार का दबदबा बढ़ता जा रहा था। देशी नवाबों को सत्ता से अलग करके कंपनी सरकार के पिट्टू बिठाए जा रहे थे। भाई-भाई की फूट का लाभ उठाकर देश को कंपनी सरकार का गुलाम बनाया जा रहा था। ऐसी स्थितियों में अवध के बर्खास्त नवाब वज़ीर अली ने कंपनी सरकार से सीधा संघर्ष मोल लिया। उसने जान की बाजी लगाकर अपने स्वाभिमान की रक्षा की तथा कंपनी सरकार के वज़ीफ़े को ठुकराकर जंगल-जंगल भटकना स्वीकार किया। वज़ीर अली ने अवध की नवाबी वापस लेने के लिए अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे ज़मा को भी हिंदुस्तान पर हमला करने का न्यौता दिया। इस न्यौते में टीपू सुल्तान और बंगाल के शमसुद्दौला भी शामिल थे। इस प्रकार तत्कालीन नवाबों ने अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष किया

प्रश्न-2 सआदत अली कौन था? कर्नल उसे अवध के तख्त पर क्यों बिठाना चाहता था ?

उत्तर- सआदत अली अवध के नवाब आसिफुद्दौला का छोटा भाई था। वह अवध का शासक बनना चाहता था। परंतु उस पर अधिकार वजीर अली का था।

वजीर अली अंग्रेज शासन का विरोधी था । इसलिए वह कर्नल की आँखों का काँटा था। कर्नल किसी बहाने से वजी अली को गद्दी से हटाकर सआदत अली को बैठाना चाहता था ताकि सआदत अली उसके इशारे पर नाचता रहे।

प्रश्न-3 सआदत अली वज़ीर अली का दुश्मन क्यों बन गया था?

उत्तर- सआदत अली आसिफ़उद्दौला का छोटा भाई था। उसकी नज़र अवध की नवाबी पर थी। उसे आशा थी कि आसिफ़उद्दौला की संतान नहीं होगी। परंतु जैसे ही वजीर अली का जन्म हुआ, उसे अपने सपने टूटते दिखे। बजीर अली उसक नवाबी में सबसे बड़ी बाधा था। अतः वह उसका दुश्मन बन गया।

प्रश्न-4 वजीर अली किस पद पर था ? उसे पद से क्यों हटाया गया था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर लिखिए

उत्तर- वजीर अली अवध का शासक था। उसे पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि वह अंग्रेजों के विरुद्ध था। अंग्रेज अवध की गद्दी पर अपने पिट्टू को बिठाना चाहते थे।

प्रश्न-5 वजीर अली के मन में क्या योजना थी? वह किसे हटाकर कब्जा करना चाहता था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर लिखिए।

उत्तर- वजीर अली के मन में योजना यह थी कि वह किसी तरह नेपाल पहुँच जाए और वहाँ जाकर अफगानिस्तान के आक्रमण की प्रतीक्षा करे। तब तक वह सेना जुटाकर अवध की गद्दी से सआदत अली को हटाकर अंग्रेजों को देश से बाहर करना चाहता था।

प्रश्न-6 कर्नल ने वज़ीर अली के बारे में क्या-क्या सुन रखा था? ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर लिखिए।

उत्तर- कर्नल ने वजीर अली के बारे में सुन रखा था कि वह अंग्रेजों और अंग्रेजियत का ख़ास दुश्मन है। बहादुर इतना है कि उसके किस्से सुनकर रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं।

प्रश्न-7 वज़ीर अली कौन था? उसकी चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कर बताइए कि उसने कर्नल से कारतूस कैसे प्राप्त कर लिए?

उत्तर- वज़ीर अली नवाब आसिफ़उद्दौला का पुत्र था। वह बहुत साहसी, निडर और स्वाभिमानी था। उसे अंग्रेजों और अंग्रेजियत से नफरत थी। वह अपनी बहादुरी से अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ना चाहता था। उसके स्वाभिमानी और साहसी स्वभाव के कारण कर्नल उनसे बहुत डरता था । उसे वज़ीर अली के किस्से रॉबिनहुड जैसे प्रतीत होते थे।

प्रश्न-8 ‘वज़ीर अली की आज़ादी बहुत खतरनाक हैं-लेफ्टीनेंट ने यह किन कारणों से कहा? किन लोगों के लिए वजीर अली की आजादी सुकून देने वाली थी और क्यों?

उत्तर- लेफ्टीनेंट को लगा कि वजीर अली अंग्रेजों का शत्रु है वह रॉबिनहुड जैसा हिम्मती और साहसी भी है। इसलिए उसे पकड़ना बहुत आवश्यक है। वरना अंग्रेजों के छक्के छूट जाएँगे।
भारतीय लोगों के लिए वज़ीर अली की आज़ादी सुकून देने वाली थी। उन्हें वज़ीर अली भारत की आज़ादी का दीवाना प्रतीत होता था।

प्रश्न-9 सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का उद्देश्य क्या था-

(क) अपने परम मित्र सआदत अली की हरसंभव सहायता करना
(ख) जाँबाज़ योद्धा के रूप में मित्र सआदत अली को प्रसिद्ध करना
(ग) कंपनी के वकील का कत्ल करवाने के लिए मिलकर षडयंत्र रचना
(घ) अप्रत्यक्ष रूप से अवध पर कंपनी का आधिपत्य स्थापित करना।

उत्तर-
(घ) अप्रत्यक्ष रूप से अवध पर कंपनी का आधिपत्य स्थापित करना।

Related Posts

error: Content is protected !!