आत्मा का ताप पाठ का प्रश्न उत्तर आरोह भाग 1

आत्मा का ताप पाठ का प्रश्न उत्तर

आत्मा का ताप पाठ के साथ

1- रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की?

उत्तर– रज़ा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश इसलिए स्वीकार नहीं की क्योंकि उन्हें मुंबई शहर, वहाँ का वातावरण, गैलरियाँऔर मित्र इतने पसंद आए कि उन्होंने वापस न जाने का निश्चय बना लिया।

2- बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रजा ने क्या-क्या संघर्ष किए।

उत्तर– मुंबई में रज़ा को एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियो में डिज़ाइनर की नौकरी मिल गई। यहाँ कड़ी मेहनत करने के कारण उनको मुख्य डिज़ाइनर बना दिया गया। वे सुबह दस बजे से शाम के छह बजे तक दफ्तर में काम करते। उसके बाद पढ़ाई के लिए मोहन आर्ट क्लब में जाते। फिर वह अपने भाई के परिचित टैक्सी ड्राइवर के यहाँ जाता था क्योंकि वहीं पर उसके रहने का प्रबंध किया गया था। वहाँ से छोड़कर वे स्टूडियो के मालिक जलील साहब के स्टूडियो में रहने लगे। यहाँ रात को ग्यारह-बारह बजे तक चित्र बनाते रहते। इस तरह के अनेक संघर्ष करते हुए रजा साहब ने कला का अध्ययन किया।

3- भले ही 1947 और 1948 में महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटी हों, मेरे लिए वे कठिन बरस थे- रजा ने ऐसा क्यों कहा?

उत्तर– “भले ही 1947 और 1948 में महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटी हों, मेरे लिए वे कठिन बरस थे” रज़ा ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पहले तो उनकी माता का स्वर्गवास हो गया था और मई, 1948 में उनके पिता भी इस दुनिया में नहीं रहे। भारत स्वतंत्र तो हुआ लेकिन उसका विभाजन भी हुआ। उत्साह और उदासी का मिश्रित भाव था। छोटी आयु में ही जीवन की ज़िम्मेदारियाँ आ पड़ी थीं। महात्मा गांधी की हत्या की क्रूर घटना से भी उनको गहरा दुख पहुँचा ।

4- रजा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार कौन थे?

उत्तर– रज़ा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार सेज़ाँ, वॉन गॉग, गोगाँ पिकासो, मातीस, शागाल और ब्रॉक थे।

5- तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है- आधार, नींव, दीवारें, बीम, छत; और तब जाकर वह टिकता है- यह बात

() किसने, किस संदर्भ में कही ?
() रज़ा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर

() प्रसिद्ध फ्रेंच फ़ोटोग्राफर हेनरी कार्तिए ब्रेसाँ ने श्रीनगर में रज़ा के चित्रों को देखते हुए उपरोक्त टिप्पणी की।
() इस टिप्पणी का रजा साहब पर यह प्रभाव पड़ा कि उन्होंने मुंबई लौटकर फ्रेंच सीखने के लिए अलयांस में दाखिला ले लिया और फ्रेंच पेंटिंगकी रचना अथवा बनावट को समझने के लिए उन्होंने फ्रांस जाने का निश्चय किया।

आत्मा का ताप पाठ के आस-पास

1- रज़ा को जलील साहब जैसे लोगों का सहारा न मिला होता तो क्या तब भी वे एक जाने-माने चित्रकार होते? तर्क सहित लिखिए।

उत्तर– रज़ा को जलील साहब जैसे लोगों का सहारा न मिला होता तो वे एक जाने-माने चित्रकार न बनकर गुमनामी के अँधेरे में दबकर रह जाते।कारण यह कि रजा साहब के पास न तो कला-अध्ययन के लिए पर्याप्त पैसे थे और न ही साधन । यदि वे इधर-उधर काम करके पैसे और साधन जुटा भी लेते तो उन्हें वे अवसर प्राप्त नहीं हो सकते थे जो जलील साहब जैसे लोगों ने उनको दिए थे।

2- चित्रकार व्यवसाय नहीं, अंतरात्मा की पुकार है- इस कथन के आलोक में कला के वर्तमान और भविष्य पर विचार कीजिए।

उत्तर– वर्तमान- यह बात सत्य है कि चित्रकला व्यवसाय नहीं, अंतरात्मा की पुकार है। परंतु आज व्यवसाय- प्रधान युग है हर कला बिक रही है।भारत के सर्वाधिक विख्यात चित्रकार एम. एफ. हुसैन की एक-एक कृति करोड़ों रूपयों में बिक रही है। अन्य कलाकार भी इसके माध्यम से धन कमाने में लगे हुए हैं। अतः अब यह कला व्यावसायिक हो चुकी है।

भविष्य – चित्रकला का भविष्य उज्जवल है। इस बात की संभावना तो कम है कि अब यह कला व्यावसायिक न होकर अंतरात्मा को अभिव्यक्त करेगी। परंतु हाँ, इस कला की उन्नति और अधिक होगी।

3- हमें लगता था कि हम पहाड़ हिला सकते हैं- आप किन क्षणों में ऐसा सोचते हैं?

उत्तर– जब हम कोई सृजन करते हैं और उसके माध्यम से जनसाधारण को प्रभावित करने में समर्थ होते हैं तो हमें लगता है कि हम चाहें तो बड़े-से-बड़े कार्य कर सकते हैं।

4- राजा रवि वर्मा, मकबूल फ़िदा हुसैन, अमृता शेरगिल के प्रसिद्ध चित्रों का एक अलबम बनाइए । सहायता के लिए इंटरनेट या किसी आर्ट गैलरी से संपर्क करें।

उत्तर- विद्यार्थी स्वयं करें।

आत्मा का ताप भाषा की बात


1- जब तक मैं बंबई पहुँचा, तब तक जे०जे० स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था – इस वाक्य को हम दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। मेरे बबईपहुंचने से पहले जे०जे० स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था। नीचे दिए गए वाक्यों को दूसरे तरीके से लिखिए

() जब तक मैं प्लेटफॉर्म पहुँचती तब तक गाड़ी जा चुकी थी।
() जब तक डॉक्टर हवेली पहुँचता तब तक सेठ जी की मृत्यु हो चुकी थी।
() जब तक रोहित दरवाजा बंद करता तब तक उसके साथी होली का रंग लेकर अंदर आ चुके थे।
() जब तक रुचि केनवास हटाती तब तक बारिश शुरू हो चुकी थी।

उत्तर

() मेरे प्लेटफॉर्म पर पहुँचने से पहले गाड़ी जा चुकी थी। 

() डॉक्टर के हवेली पहुँचने से पहले सेठ जी की मृत्यु हो चुकी थी।
() रोहित के दरवाज़ा बंद करने से पहले उसके साथी होली का रंग लेकर अंदर आ चुके थे।
() रुचि के कैनवास हटाने से पहले बारिश शुरु हो चुकी थी।

2- आत्मा का ताप पाठ में कई शब्द ऐसे आए हैं जिनमें ऑ का इस्तेमाल हुआ है, जैसे- ऑफ, ब्लॉक, नॉर्मल नीचे दिए गए शब्दों में यदि ओं का इस्तेमाल किया जाए तो शब्द के अर्थ में क्या परिवर्तन आएगा? दोनों शब्दों का वाक्य प्रयोग करते हुए अर्थ के अंतर को स्पष्ट कीजिए

हाल, काफी, बाल

उत्तर

हाल– आपका क्या हाल है?

हॉल– हॉल में सभी सदस्य आ चुके हैं।

काफ़ी– नेताजी का नाम ही काफी है।
कॉफी– आप चाय पीएँगे या कॉफी

बाल– दादी के कुछ भी बाल काले हैं।
बॉल– बच्चे मैदान में बॉल से खेल रहे हैं।

आत्मा का ताप पाठ का प्रश्न उत्तर आरोह भाग 1, aatma ke tap path ka prashn uttra, aatma ke tap ka question answer

Related Posts

error: Content is protected !!