पंचलाइट कहानी का सारांश

पंचलाइट कहानी का सारांश/panchlite kahani ka saransh

पंचलाइट सुप्रसिद्ध आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु जी की कहानी है। पिछले 15 महीनों से दण्ड-जुर्माने के पैसे जमा करके महतो टोली के पंचों ने रामनवमी के मेले से पेट्रोमेक्स ख़रीदा। पेट्रोमेक्स  ख़रीदने के पश्चात 10 रुपए बच गए जिससे पूजा की सामग्री ख़रीदी गई जैसे ही सरदार पेट्रोमैक्स को लेकर गाँव में आये औरत, मर्द, बूढ़े-बच्चे सभी कामकाज छोड़कर पेट्रोमेक्स को देखने के लिए इकठ्ठा होने लगे। समस्या यह थी कि गाँव भर में कोई पाँचलैट जलाना नहीं जानता था।

यह बात सुनकर राजपूत टोली के सदस्य महतो टोली की खिल्ली उड़ाने लगे। तभी गुलरी काकी की बेटी मुनरी ने चालाकी से अपनी सहेली कनेली के कान में यह बात डाल देती है कि गोधन पंचलाइट जलाना जानता है। कनेली यह बात सरदार को बताती है। लेकिन गोधन का पंचायत से हुक्का-पानी बंद था क्योंकि वह मुनरी को देखकर सलम-सलम का गीत गाया था। तत्पश्चात सरदार ने गोधन को बुलाने के लिए छड़ीदार को भेजा। छड़ीदार वापस आकर बोला गोधन आने को राजी नहीं है। तभी गुलरी काकी बोली जरा मैं देखूँ कहकर।

गुलरी काकी उठकर गोधन के झोपड़े की तरफ गई और उसे मना लाई। तभी  गोधन चुपचाप पंचलैट में तेल भरने लगा। फिर गोधन ने कहा कि स्पिरिट कहाँ है। गोधन बहुत ही होशियार लड़का है बिना स्पिरिट के पंचलैट जलायेगा। तब गोधन ने कहा थोड़ा गरी का तेल ला दो| मुनरी दौड़कर जाती है और गरी का तेल ले आती है। तब गोधन पंप करने लगता है और धीरे-धीरे पंचलैट की रेशमी थैली में प्रकाश भरने लगता है। अंत में पंचलैट की रोशनी से सारी टोली जगमगा उठी। तभी सरदार ने गोधन को बहुत प्यार से पास बुलाकर कहा कि तुमने गाँव की इज्जत रख ली। तुम्हारा सात खून माफ खूब गाओ सलीमा का गाना।

पंचलाइट कहानी के लघुउत्तरीय प्रश्न 

1- गाँववाले पेट्रोमेक्स को क्या कहते थे?
उत्तर- पंचलाइट

2- पेट्रोमेक्स ख़रीदने के पश्चात कितने रुपए बच गए थे?
उत्तर- दस रुपए

3- किस टोली के पंचों ने पेट्रोमेक्स खरीदा है?
उत्तर- महतो टोली

4- पंचलैट को जलाना कौन जानता था?
उत्तर- गोधन

5- गोधन किसकी बेटी को देखकर सलम-सलम के गाना गाता था?
उत्तर- गूलरी की बेटी मुनरी को

6- मुनरी की सहेली का क्या नाम था?
उत्तर- कनेली

7- पंचलैट जलाने के लिए सर्वप्रथम गोधन को बुलाने कौन जाता है?
उत्तर- छड़ीदार

8- गोधन को मनाकर लाने में सफलता किसे मिलती है?
उत्तर- गुलरी काकी को 

9- पंचलैट को जलाने के लिए गरी का तेल लेने कौन जाता है?
उत्तर- मुनरी

10- गोधन के सात खून को किसने माफ कर दिया?
उत्तर- सरदार ने

11- पंचलाइट कहानी के पात्र कौन-कौन हैं?
उत्तर- गोधन, गुलरी काकी, मुनरी, कनेली, सरदार, छड़ीदार

⇒बहादुर कहानी

Related Posts

error: Content is protected !!