रहीम के दोहे का भावार्थ / rahim ke dohe ka bhavarth class 7
बिपति कसौटी जे कसे, तेई साँचे मीत।।1।।
रहीम के दोहे का भावार्थ व व्याख्या-रहीम जी कहते हैं कि जब-तक मनुष्य के पास धन-दौलत और मान-सम्मान रहता है तब तक लोग उसके साथ अनेक प्रकार के रिश्ते-नाते बनाने के लिए कई प्रकार के ढंग निकालते रहते हैं लेकिन जो लोग दुख, दरिद्रता और विपत्ति के समय काम आते हैं, वही सच्चे मित्र होते हैं
जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़ति छोह।12।
रहीम के दोहे का भावार्थ व व्याख्या -पानी में जाल डालने पर मछली तो जाल में फँस जाती है लेकिन पानी बहकर निकल जाता है। रहीम जी कहते हैं कि मछली तो जल से प्रेम करती है उसका विछोह होते ही तड़पकर प्राण त्याग देती है लेकिन जल उससे प्रेम नहीं करता इसीलिए मछली को जाल में छोड़कर बह जाता है। वास्तव में रहीम यह कहना चाहते हैं कि हमें मछली की भाँति ईश्वर से प्रेम करना चाहिए।
तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियत न पान।
कहि रहीम परकाज हित, संपति-सचहिं सुजान।।3।।
रहीम के दोहे का भावार्थ व व्याख्या– रहीम जी कहते है कि दूसरों के हित के कारण ही वृक्ष अपने फलों को स्वयं नहीं खाते तथा सरोवर अपना जल नहीं पीते। ठीक इसी प्रकार दूसरों के प्रति उपकार की भावना रखने के कारण ही सज्जन धन जोड़ते हैं।
थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहरात।
धनी पुरुष निर्धन भए, करें पाछिली बात।।4।।
रहीम के दोहे का भावार्थ व व्याख्या -रहीम जी कहते हैं कि आश्विन के महीने में बादल गहराते अर्थात् उमड़कर आते तो हैं लेकिन खोखले होते हैं, इसलिए बरसते नहीं, जबकि सावन महीने में बादल जमकर बरसते हैं। जैसे धनी पुरुष निर्धन हो जाने पर अमीरी की ही बातें करते रहते हैं जिनका कोई लाभ नहीं होता।
धरती की-सी रीत है, सीत घाम औ मेह।
जैसी परे सो सहि रहे, त्यों रहीम यह देह।।5।।
रहीम के दोहे के प्रश्न उत्तर क्लास 7 वसंत
दोहे से
1. पाठ में दिए गए दोहों की कोई पंक्ति कथन है और कोई कथन को प्रमाणि करनेवाला उदाहरण। इन दोनों प्रकार की शक्तियों को पहचान कर अलग-अलग लिखिए।
‘धरती की सी रीत है—रहीम यह देह ।’
कथन को प्रमाणित करने वाले दोहे
‘थोथे बादर क्वार के ——-करें पाछिली बात।
2. रहीम ने क्वार के मास में गरजनेवाले बादलों की तुलना ऐसे निर्धन व्यक्तियों में क्यों की है जो पहले कभी धनी थे और बीती बातों को बताकर दूसरों को प्रभावित करना चाहते हैं? दोहे के आधार पर आप सावन के बरसने और गरजनेवाले बादलों के विषय में क्या कहना चाहेंगे?
उत्तर – रहीम जी ने क्वार के मास में गरजने वाले बादलों की तुलना निर्धन हो गए व्यक्तियों से की है। इसका मुख्य कारण यह है कि क्वार मास में बादल उमड़-घुमड़ कर तो आते हैं परन्तु बरसते नहीं है। सावन के बरसने और गजरने वाले बादल उन महान लोगों की भांति हैं जो अपने कार्य अर्थात् बरसकर दूसरों के लिए आदर्श स्थापित करते हैं। दिखावे अथवा आडंबरों की ओर ध्यान नहीं देते।
दोहे से आगे
प्रश्न- नोचे दिए गए दोहों में बताई गई सच्चाइयों को यदि हम अपने जीवन में उतार ले तो उनके क्या लाभ होंगे? सोचिए और लिखिए
रहीम के दोहे भाषा की बात
बिपति, बादर, मछरी, सीत
(ख) जाल परे जल जात बहि।
उपयुक्त उदाहरणों की पहली पंक्ति में ‘ब’ का प्रयोग कई बार किया गया है और दूसरी में ‘ज’ का प्रयोग। इस प्रकार बार बार एक ध्वनि के आने से भाषा की सुंदरता बढ़ जाती है। वाक्य रचना की इस विशेषता के अन्य उदाहरण खोजकर लिखिए।