देव के कवित्त क्लास 10 क्षितिज सीबीएसई बोर्ड इस पोस्ट में देव कविता की व्याख्या भावार्थ व प्रश्न उत्तर को पढ़ेंगे।
देव के कवित्त सवैया कि व्याख्या
जै जग-मंदिर-दीपक सुंदर, श्रीब्रजदूलह ‘देव’ सहाई।।
व्यख्या– बालक कृष्ण के पैरों में पायल के घुँघरू बहुत ही मधुर ध्वनि में बज रहे हैं। उनके कमर में बंधी करधनी भी मधुर आवाज में बज रही है| कृष्ण के साँवले शरीर पर पीले वस्त्र सुशोभित हैं। उनके हृदय पर बन-पुष्पों की माला सुशोभित है। उनके मस्तक पर मोर पंख का मुकुट विराजमान है। उनकी आँखें विशाल और चंचल हैं। उनके मुख रूपी चाँद पर हंसी की चाँदनी अति मनोहारी लग रही है। कवि देव कहते हैं मंदिर में जैसे दीपक सुशोभित होता है ठीक वैसे ही संसार रूपी मंदिर में श्री कृष्ण ब्रज में दुल्हे के समान सुशोभित होते है। उनकी सदा जय हो। वे सदैव अपनी कृपा दृष्टि मुझ पर रखते हुए मेरी सहायता करें।
डार द्रुम पलना बिछौना नव पल्लव के,
सुमन झिंगूला सोहै तन छबि भारी दै।
पवन झूलावै, केकी-कीर बतरावै ‘देव’,
कोकिल हलावै-हुलसावै कर तारी दै।।
पूरित पराग सों उतारो करै राई नोन,
कंजकली नायिका लतान सिर सारी दै।
मदन महीप जू को बालक बसंत ताहि,
प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै।।
व्याख्या– बसंत ऋतु के आगमन पर कवि ने बताया है कि बसंत के आने पर वृक्षों की डालियाँ पलना बन गई हैं और नये पल्लव और पत्ते कोमल बिछौना बन गए हैं। उसके शरीर पर फूलों का सुंदर झबला अत्यधिक आकर्षक लग रहा है। कवि देव कहते हैं कि हवा उसे झूला-झुला रही है। मोर, तोता, कोयल आदि अपनी मधुर-मृदु आवाज में मानो तालियाँ बजाकर खेला रही हो। कमल की कली रूपी नायिका इस प्रकार झूम रही है मानो अपने पराग कणों से राई नमक मिलाकर बच्चे की नजर उतारने का टोटका कर रही हो। राजा कामदेव के बालक बसंत को उषा काल में गुलाब चुटकी बजाकर जगा रहे हैं।
प्यारी राधिका को प्रतिबिंब सो लगत चंद।।
व्याख्या– चाँदनी रात के सौंदर्य का वर्णन करते हुए कवि ने कहा है कि स्वच्छ सुधामयी चाँदनी इस प्रकार फैली हुई है जैसे स्फटिक की शिलाओं से कोई सुंदर मंदिर निर्मित किया गया हो। जैसे दही का समुद्र अत्यधिक तीव्रता से उमड़ रहा हो, उसका वेग किसी भी तरह से कम नहीं हो रहा है। कवि देव कहते हैं कि चाँदनी का सौंदर्य इतना स्वच्छ और निर्मल है कि सब कुछ स्पष्ट दिखाई दे रहा है उसके बाहर या अन्दर किसी प्रकार की कोई दीवार या रूकावट नहीं दिखाई देती है। सर्वत्र चाँदनी का सौंदर्य इस प्रकार फैला हुआ है जिस प्रकार फर्श पर दूध के पारदर्शी झाग फैले हुए हों। तारों से भरी रात इस प्रकार झिलमिला रही है जिस प्रकार सितारें जड़ित वस्त्र पहने युवती झिलमिला रही हो। तारे मोतियों की आभामिश्रित मल्लिका के सफेद फूलों के समान पराग-कण प्रतीत हो रहे हैं। दर्पण के समान स्वच्छ आकाश में चाँदनी से सराबोर चाँद अनुपम सौंदर्य से युक्त राधा जैसा लगता है।
देव के कवित्त के प्रश्न उत्तर
1.कवि ने ‘श्रीब्रजदूलह’ किसके लिए प्रयुक्त किया है और उन्हें संसार रूपी मंदिर का दीपक क्यों कहा है?
उत्तर– कवि देव ने श्री ब्रजदूलह शब्द का प्रयोग श्रीकृष्ण के लिए किया है। श्री कृष्ण को संसार रूपी मंदिर का दीपक कहा गया है क्योंकि जिस प्रकार मंदिर का दीपक मंदिर में उजाला फैलाता है ठीक उसी प्रकार श्रीकृष्ण संसार रूपी मंदिर में लोगों के आस्था और विश्वास के रूप में सदैव प्रकाशमान रहते हैं। अपने इस प्रकाश से वह संसार में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं।
2 पहले सवैये में से उन पक्तियों को छाँटकर लिखिए जिनमें अनुप्रास और रूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है?
रुपक अलंकार- जग मंदिर दीपक, मुखचंद
3. निम्नलिखित पंक्तियों का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए
4.वात्सल्य रस का प्रयोग किया गया है।
4. दूसरे कवित्त के आधार पर स्पष्ट करें कि ऋतुराज वसंत के बाल-रूप का वर्णन परंपरागत वसंत वर्णन से किस प्रकार भिन्न है।
उत्तर– कवि देव के ऋतुराज वसंत के बाल रूप का वर्णन परंपरागत वसंत वर्णन से पूर्णतया भिन्न है। यहां वसंत को छोटे बच्चे के रूप में चित्रित किया गया है, जिसे पवन, तोता, मोर, पेड़, कमल की कली आदि ने अपना साथ देकर खिलौने के रूप में प्रस्तुत हुए हैं बसंत को बच्चे के रूप में चित्रित करना ही परंपरा से हटकर है। परंपरागत वसंत के आगमन पर दूसरे कवियों ने प्राकृतिक सौंदर्य वर्णन की अपेक्षा लोगों के अंदर ऊर्जा के नए संचार का वर्णन अधिक किया है जबकि कवि देव ने वसंत बालक का रुप देकर उसका चित्रण किया है। कवि देव का वसंत काम-रूप की जगह माधुर्य-रूप को ग्रहण किए हुए हैं।
5. ‘प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै-इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– उपर्युक्त पंक्ति का भाव यह है कि वसंत ऋतु के आने पर गुलाब भी अपने पूर्ण यौवन को प्राप्त कर लेते हैं और प्रातः काल में आसपास के क्षेत्र को अपनी सुगंध से महकाते रहते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह गुलाब अपनी सुगंध के माध्यम से वसंत रूपी बालक को जगा रहा हो।
6 चाँदनी रात की सुंदरता को कवि ने किन-किन रूपों में देखा है?
4आकाश में फैले पारदर्शी सिलाओ की चांदनी के रूप में।
7. ‘प्यारी राधिका को प्रतिबिंब सो लगत चंद’-इस पंक्ति का भाव स्पष्ट करते हुए बताएं कि इसमें कौन सा अलंकार है?
उत्तर– प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि चाँदनी रात में आसमान स्वच्छ साफ दर्पण के समान दिखाई दे रहा है। स्वच्छ आसमान रूपी दर्पण में चमकता चंद्रमा धरती पर खड़ी राधा का प्रतिबिंब प्रतीत हो रहा है। यहां चंद्रमा की तुलना राधा के प्रतिबिंब से की गई है। उपमान को निम्न और उपमेंय को उच्च बताया गया है अतः यहां पर व्यतिरेक अलंकार होगा।
8.तीसरे कवित्त के आधार पर बताइए कि कवि ने चाँदनी रात की उज्ज्वलता का वर्णन करने के लिए किन-किन उपमानों का प्रयोग किया है?
उत्तर– चांदनी रात की उज्ज्वलता का वर्णन करने के लिए कवि ने निम्नलिखित उपमानों का प्रयोग किया है- दूध का फेन, सुधा मंदिर, दही का उमड़ता समुद्र, उदधि-दधि, स्फटिक शिला।
9. पठित कविताओं के आधार पर कवि देव की काव्यगत विशेषताएँ बताइए।
देव पाठ का रचना और अभिव्यक्ति
10. आप अपने घर की छत से पूर्णिमा की रात देखिए तथा उसके सौंदर्य को अपनी कलम से शब्दबद्ध कीजिए।
उत्त- विद्यार्थी स्वयं करें
⇒ क्षितिज कृतिका संपूर्ण समाधान
⇒ क्षितिज कृतिका MCQ
⇒ हिन्दी व्याकरण MCQ