वंदना अनुवाद /Vandna class 9 hindi anuvad up board 

वंदना के अनुवाद को सरल से सरल तरीके से समझेंगे। वंदना up board क्लास 9  के संस्कृत खंड का पाठ है। Vandna class 9 hindi anuvad up board 

वंदना अनुवाद सरल अर्थ / Vandna class 9 hindi anuvad up board 

तेजोऽसि तेजो मयि धेहि। 
वीर्यमसि वीर्यं मयि धेहि। 
बलमसि बलं मयि धेहि। 
ओजोऽसि ओजो मयि धेहि ।।1।।

वंदना अनुवाद – हे प्रभु आप तेजवान हो मुझे भी तेजवान बनाओ। आप पराक्रमी हो मुझे भी पराक्रमी बनाओ। आप बलवान हो मुझे भी बलवान बनाओ। आप ऐश्वर्यशाली हो मुझे भी ऐश्वर्यवान बनाओ।

असतो मा सद्गमय 
तमसो मा ज्योतिर्गमय 
मृत्योर मामृतं गमय 

वंदना अनुवाद – हे प्रभु मुझे असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो।

यतो यतः समीहसे 
ततो नो अभयं कुरु 
शन्नः कुरु प्रजाभ्यो 
अभयं नः पशुभ्य:

अनुवाद – हे प्रभु जहां जहां से चाहते हो वहां वहां से मुझे भयरहित बनाओ। प्रजाओं का कल्याण करो। हमारे पशुओं को भयरहित बनाओ।

नमो ब्रह्मणे त्वमेव प्रत्यक्षं ब्रह्मासि । 
त्वामेव प्रत्यक्षं ब्रह्म वदिष्यामि। 
ऋतं वदिष्यामि सत्यं वदिष्यामि। 
तन्मामवतु तद् वक्तारमवतु। 
अवतु माम्, अवतु वक्तारम् ।।४।।

अनुवाद – ब्रह्म को नमस्कार, तुम ही प्रत्यक्ष ब्रह्म हो। तुम्हे ही प्रत्यक्ष ब्रह्म कहूंगा। यथार्थ कहूंगा, सत्य कहूंगा। वह मेरी रक्षा करे, वह वक्ता की रक्षा करे। मेरी रक्षा करो वक्ता की रक्षा करो।

सत्यव्रतं सत्यपरं त्रिसत्यं, 
सत्यस्य योनिं निहितं च सत्ये। 
सत्यस्य सत्यम् ऋतसत्यनेत्रं, 
सत्यात्मकं त्वां शरणं प्रपन्नाः ।

वंदना अनुवाद – सत्य का व्रत लेने वाला, सत्य में लगा रहने वाला, त्रिकाल। सत्य को उत्पन्नकरने वाला और सत्य में ही समाहित होने वाला। सत्य के भी सत्य, सत्य के प्रवर्तक हे ईश्वर सत्य आत्मा से मैं तुम्हारी शरण में आया हूं। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!